फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने दबोचा, रिपोर्ट

Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
molest
विज्ञापन
 कस्बा मुरसान में रविवार को एक घटना ने फिर तनाव बढ़ा दिया। एक दलित किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। शोर मचने पर यह युवक वहां से भाग गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कस्बा मुरसान में तीन दिन पहले एक किशोरी के अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने जमकर बवाल काटा था। वहां दो अलग-अगल समुदाय के लोगों में इस दौरान जमकर मारपीट और पथराव भी हुआ था।

इस घटना को लेकर कस्बे में अभी तनाव व्याप्त है। रविवार की रात्रि में फिर एक घटना ने इस तनाव को बढ़ा दिया। इस मोहल्ले से सटे एक मोहल्ले में रविवार की रात्रि में 15 वर्षीय एक दलित किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन


इस पर जब किशोरी ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही स्थिति की नजाकत को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की रिपोट दर्ज कराई गई है। कोतवाल निरीक्षक मुरसान का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी को    लेकर दबिश दी जा रही है। कस्बे में कोई तनाव नहीं है। यह घटना दूसरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें