सासनी। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है। गुरुवार देर रात सासनी-विजयगढ़ रोड़ स्थित ग्राम बंाधनू के पास हाथरस निवासी डिंपल पुत्र लाल किरण व अहमद अली पुत्र महमूद अपनी बाइक से किसी शादी समारोह में भाग लेने अकराबाद जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम बांधनू के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा था। इनमें उपचार के दौरान डिंपल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर टेंपो यात्री लेकर सासनी से हाथरस जा रहा था। हाइवे पर भाविनी कोल्ड के सामने अचानक असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में यात्री सुरेखा शिवानी, सोनू निवासी जिरौली, हंस कुमारी निवासी खोरना, सतेंद्र कुमार व महावीर निवासी जलेसर घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।