फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
माैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मीतई निवासी 65 वर्षीय धर्मपाल पुत्र उदयवीर की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सादाबाद के एक फर्नीचर कारोबारी पर वृद्ध की हत्या करने का आरेाप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


धर्मपाल सादाबाद में अलमारी के एक कारखाने में चौकीदारी करता था। वह गुरुवार को सादाबाद गया था। शुक्रवार को जब वृद्ध वापस नहीं आया तो परिजनाें को चिंता हुई। कारखाना मालिक ने परिजनों को फोन कर वृद्ध का एक्सीडेंट होने की बात बताई थी। शनिवार शाम को कारखाना मालिक वृद्ध को गंभीर हालत में उसके घर छोड़ आया जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि वृद्ध के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। कारखाना मालिक जब घर आए तो घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें धर्मपाल मृत मिले। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। एसओ रमाकांत पचौरी का कहना है कि वृद्ध की मौत हादसे से नहीं हुई है। परिजनों की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें