फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी

Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
आजमगढ़। कुछ दिन शांत रहने के बाद बदमाशों के हौसले जिले में फिर बुंलद हो गए हैं। रानी की सराय थाना क्षेत्र में शाम सात बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक को पेट में गोली लगी है।  
विज्ञापन



रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम निवासी सुनील (25) पुत्र मोहन की समेदा में बक्सा बनाने की दुकान है। शनिवार रात सात बजे वो दुकान बंद कर घर आ रहा था। ऊंची गोदान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक कर पेट में गोली मार दी। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने सौ नंबर पर फोन कर खुद ही मामले की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी एक दिन पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा में युवक को गोली मारकर धायल कर दिया था।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें