फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को लहूलुहान कर लाखों की लूट

Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
लूट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला जायस में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलते हुए दंपति को बंधक बना लिया और लाखों की लूटपाट की। विरोध करने पर दंपति को बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


नगला जायस निवासी मुकेश पुत्र गोकुलचंद्र का मकान गांव से बाहर है। इसका फायदा उठाते हुए कई हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात को मुकेश के घर पर धावा बोल दिया। 
वारदात के समय मुकेश और उनकी पत्नी रजनी सोये हुए थे। बदमाशों ने घर में दाखिल होते ही दंपति के साथ मारपीट करते हुए उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। दंपति को एक कमरे में बंधक बनाते हुए बदमाशों ने पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया। मुकेश और उनकी पत्नी ने विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। 
विज्ञापन


इससे दंपति के सिर में गहरी चोट पहुंची और ज्यादा खून बहने से वह अचेत हो गए। बदमाश घर में लूटपाट करने के बाद चले गए। थोड़ा होश आने  पर मुकेश ने रविवार सुबह गांव के लोगों को लूटपाट के बारे में बताया। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। 

मौके पर एएसपी अरविंद कुमार भी पहुंचे। मुकेश ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके घर से 30 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, पांच सोने की अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब, एक चांदी की कौंधनी लूटकर ले गए। 

हालांकि जांच-पड़ताल के  बाद पुलिस ने मामले को लूटपाट की धाराओं में दर्ज करलिया, लेकिन लूटे गए सामान को लेकर पुलिस पीड़ित मुकेश से अलग नजर आई। हाथरसजंक्शन कोतवाली के                  प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि मुकेश के घर से  बदमाश केवल एक कुंडल  लूटकर ले गए हैं। बदमाशाें को  घर में इससे ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें