फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटा गया आलू, ट्रैक्टर बरामद, सात दबोचे 

Sun, 18 Mar 2018 12:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
सहपऊ और सासनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शनिवार को चार दिन पहले सहपऊ से लूटे गए आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर सात आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। आरोपियों के पास से सात तमंचे और 14 कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने प्रेसवार्ता में बताया कि 13 मार्च को सहपऊ के गांव खेरिया के घूरेलाल पुत्र करन सिंह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से 202 बोरी आलू कोल्ड स्टोर में रखने के लिए सादाबाद ले जा रहे थे। रात करीब दस बजे पिहूरा बंबे के पास जलेसर-सादाबाद रोड पर जीतू उर्फ जितेंद्र उर्फ अभिषेक, विष्णु पचौरी, सरनाम पचौरी निवासीगण नगला बिहारी, सहपऊ और बबलू उर्फ प्रमोद निवासी भोजगढ़ी, सासनी ने ट्रैक्टर लूट लिया और चालक को खेत में खींचकर ले गए और डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। सहपऊ पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इधर, आरोपियों ने लूट के बाद आलू को ठिकाने लगाने और ट्रैक्टर टॉली पर पेंट कर उसे बेचने की तैयारी कर ली।

आरोपियों ने इसके लिए विष्णु पुत्र वीरेंद्र, रामू उर्फ काका निवासीगण भोजगढ़ी, सासनी व तुलसी उर्फ प्रवीन, गणेश रमाकांत शर्मा निवासीगण तिलौठी, सासनी की मदद ली। आठों आरोपियों ने लूटा गया आलू सासनी के इगलास रोड स्थित कोल्ड स्टोर में एक किसान के नाम से दाखिल करा दिया। कोल्ड स्टोर के मैनेजर को बतौर एडवांस दस हजार रुपये भी दिए। शुक्रवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली को पेंट करने के बाद आरोपी मथुरा के छाता में बेचने के लिए ले जा रहे थे। वहीं सहपऊ और सासनी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


सासनी में बसगोई चौराहे के पास कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार चेकिंग कर रहे थे। सहपऊ कोतवाल अवधेश कुमार भी मौजूद थे। तभी आठों आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आते दिखाई दिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर फायर कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपी दबोच लिए, जबकि तीन भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस ने भागे हुए तीन बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। बबलू निवासी भोजगढ़ी अभी फरार है। खुलासा करने वाली टीम में एएसपी अरविंद कुमार, सीओ योगेश कुमार, एसएचओ प्रदीप कुमार, एसएचसओ अवधेश सिंह, उमेश शर्मा, महेश पाल, हेमंत राघव, अनिल कुमार, अरुण कुमार, श्याम सिंह, दीपक कुमार, रोहित, विशाल, अफसर, विकास, अकित आदि शामिल रहे। 
-------------- 
सड़ न जाए लाखों का आलू 
हाथरस। किसान घूरेलाल ने शनिवार को एसपी घुले सुशील से मिलकर बरामद आलू को जल्द रिलीज कराने की गुहार लगाई। किसान ने कहा कि पहले से ही आलू को चार दिन बीत चुके हैं, अगर ऐसे ही वह ज्यादा दिन खुली हवा में रहा तो सड़ जाएगा। किसान ने कहा कि उसके 202 बोरा आलू की मौजूदा कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस इस आलू को किसी की सुपुर्दगी में देकर कोल्ड स्टोर में जमा करा दें। एसपी ने कहा कि नियम के मुताबिक ही बरामद सामान को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें