फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद जाट के साथियों की तलाश में दबिशें

Tue, 28 Nov 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
raid
विज्ञापन
कुख्यात विनोद जाट और उसके साथी संतोष जाट के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस के सामने अब गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील के निर्देशन में जिले की एसओजी और जिले के कई थानों की पुलिस टीमें लगातार गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विनोद जाट की गिरफ्तारी के समय उसके कुछ साथियों के फरार हो जाने की बात सामने आई थी, जिनके नाम-पते भी पूछताछ में विनोद ने पुलिस को बताए हैं। 

विनोद जाट और उसके गैंग के सदस्यों की कई प्रदेशों की पुलिस लगातार गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। यह गैंग पिछले कुछ दिनों से आगरा, मथुरा और हाथरस जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। गौरतलब है कि बीते शनिवार को पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की मदद से विनोद जाट को शहर के रुई की मंडी इलाके से एक स्कॉर्पियो कार सहित दबोच लिया था। सोमवार को पुलिस ने विनोद के साथी संतोष जाट को भी उसके गांव के पास से ही पकड़ लिया। 
विज्ञापन


विनोद जाट के बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही बाकी साथी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस अभियान में किसी तरह की ढिलाई नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

-सुशील घुले, एसपी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें