फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला का नगला में फिर बवाल, तीन को लगी गोली

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पथराव में घायल युवक को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। लाला के नगला में बुधवार रात पुलिस चौकी के पास कार खड़ा करने को लेकर हुए पथराव-फायरिंग की आग गुरुवार सुबह फिर सुलग गई। दोनाें पक्ष सुबह एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। महिलाओं ने भी जमकर पथराव किया। दोनों ओर से अवैध हथियारों से आधा घंटे तक कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक महिला समेत तीन राहगीर घायल हो गए। फायरिंग से आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। एएसपी राम मूरत यादव, सीओ सिटी प्रीति सिंह, शहर कोतवाल मनोज शर्मा के साथ सदर कोतवाली का पूरा फोर्स लाला के नगला पहुंचा और कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। कुछ देर बाद एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


लाला के नगला में जाकिर पुत्र लियाकत अली और सईद पुत्र हाजी शकूर का घर आमने-सामने है। यहीं पुलिस चौकी भी है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। पुलिस चौकी के पास सईद के घर के ठीक सामने जाकिर अपनी कार खड़ी करता है। बुधवार की रात इसी बात पर विवाद हुआ और बाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। झगड़े के बाद पुलिस ने हालात पर काबू तो पा लिया, लेकिन इसके बाद पुन: झगड़ा होने की आशंका को पुलिस अधिकारी हल्के में ले गए। झगड़े के बाद इलाके में पुलिस बल या पीएसी तैनात नहीं की गई। सुबह छह बजे तक चौकी इंचार्ज जैसे ही चौकी से थाने पर आए, वैसे ही मौका देख रहे दोनों पक्ष पूरी तैयारी से आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। इस हमले में उसके दोनों हाथ टूट गए। इसके बाद दूसरे पक्ष की परिवार की महिलाओं ने छतों से पथराव कर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनाें ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में विजयनगर में अपने घर की छत पर बैठे संजीव शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा के कंधे में छर्रे घुस गए। वहीं गांधी नगर में वीरेंद्र गोस्वामी पुत्र गजाधर नाथ गोस्वामी के हाथ और हथेली में भी छर्रे लग गए। जलेसर की रहने वाली भारती पत्नी बालकृष्ण अपने मायके बालापट्टी जा रही थीं। फायरिंग के कारण भारती के पेट में भी छर्रे घुस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। 
सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक दोनों पक्षों से 44 लोगों को नामजद 25 से 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148,149, 336, 307, 504 और सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दिलशाद, शाकिर, जाकिर, अनीस, इरशाद, शकील, अलीम, साजिद, शाकिर, फैजल, बिलाल, आजाद, भूरा, बंटी, सोनी, नईम, कलुआ, शादाब, मुनीम, मुकीम, सन्नी, रहीस, ताहिल, अमिताभ, इकबाल, जाविद, मिस्टर, पप्पू, आजाद, फरमान, कुर्बान, शकील, अबरार, सगीर, असगर, शकील, रहीसो के अलावा महिलाओं में सुनहरा, रिहाना, जीरत, सोना, फारुख, कौसर, अन्नी शामिल हैं। इनमें सात महिलाएं हैं। चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें