बिधूना (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारी के ताला बंद मकान का बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर 24 हजार रुपये, सोने की चेन व अन्य जेवरात चुरा ले गए। मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक लेखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सीएचसीपरिसर में उसका आवास है। किसी काम से वह बुधवार को अकबरपुर गया था। मकान में ताला पड़ा था। गुरुवार सुबह वापस आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी भी टूटी पड़ी थी। 24 हजार रुपये व सोने के झुमकी तथा दो चांदी के सिक्के चोर चुरा ले गए। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही है।
-सीएचसी के ब्लॉक लेखा प्रबंधक के मकान से चोरी
अमर उजाला ब्यूरो