फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान लिपिक से अभद्रता, हंगामा

Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, (सिकंदराराऊ) हाथरस।
विज्ञापन
सरकारी चावल की जांच के दौरान होता हंगामा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर पालिका क्रीड़ास्थल के सामने मंगलवार की दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आपूर्ति लिपिक एक फड़हा की दुकान पर सरकारी चावल होने की सूचना पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान लिपिक के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि उनकी जेब में रुपये डालकर रिश्वत लेने की वीडियो क्लीपिंग बनाने की भी कोशिश की गई। एसडीएम अंजुम बी ने आपूर्ति निरीक्षक से जांच कराके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय आपूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक शराफत अली को सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित फड़हा अनाज व्यापारी के यहां सरकारी चावल का स्टॉक है। आपूर्ति निरीक्षक के नहीं होने के कारण शराफत अली कर्मी लेकर दुकान पर जांच को गए। आरोप है कि उन्हें जांच नहीं करने दी गई और उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उनकी जेब में जबरन रुपये डालकर रिश्वत की वीडियो क्लीपिंग बनाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। अंतत: लिपिक वापस चले गए और मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम का कहना है कि लिपिक ने अभद्रता की शिकायत की है। मामले की जांच कराने के निर्देश आपूर्ति निरीक्षक को दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें