हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही पति पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने एसपी से शिकायत कर कहा है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। इस संबंध में एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
एक साल पहले शहर की रहने वाली युवती की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। युवती के मुताबिक उसका पति कोई काम धंधा नहीं करता और जुआ, शराब का आदी है। इसे लेकर परिवार में कलह रहती है। वह युवती से दहेज की मांग भी करता रहता है। यही नहीं उसके साथ मना किए जाने के बावजूद कई बार अप्राकृतिक कृत्य कर चुका है। युवती के मुताबिक उसने कई बार अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह समझने के बजाय नशे में उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। एसपी अजयपाल शर्मा ने युवती को मदद का भरोसा दिलाया है। कोतवाली पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।