फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के मौसा ने की फायरिंग युवक की मौत, एक गंभीर

Thu, 22 Feb 2018 12:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
Gun Point - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
महानगर के सदर बाजार में मंगलवार रात भरथना के अच्छल्दा गांव से आई बारात में चढ़त के दौरान दूल्हे के मौसा द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बारात के स्वागत में खड़े लड़की पक्ष के एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सदर बाजार पुलिस ने फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया है। उधर, गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन के साथ बारात विदा कर दी गई। 
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी वीरू यादव की बेटी ममता की बारात मंगलवार को भरथना के अच्छल्दा से आई थी। विवाह भरथना के अच्छल्दा निवासी सामल के बेटे सचिन से हो रहा था। रात को करीब 11 बजे बारात सदर बाजार के श्रीजी बाबा ब्राह्मण भवन पर पहुंची। जैसे ही दूल्हा सचिन दरवाजे पर पहुंचा, उसके मौसा उपेंद्र यादव ने अपनी राइफल से गोली चला दी। गोली बारातियों के स्वागत में खड़े हाथरस जनपद के थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी रोहित यादव (19) पुत्र सुरेश यादव और सदर के बड़ा बाजार निवासी राधाबल्लभ (22) पुत्र रमेश यादव के पैर में लग गई।

सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने आननफानन राधाबल्लभ को नयति हास्पिटल और रोहित को आगरा के सांई हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां रोहित की मौत हो गई। मृतक रोहित वीरू यादव के बड़े बेटे लखन यादव का साला था। दुल्हन के भाई लोकेश ने भरथना अच्छल्दा निवासी उपेंद्र यादव पुत्र रामनारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें