फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईबोर्ड के ट्रक से पकड़ी 25 लाख की अवैध शराब

Thu, 22 Feb 2018 12:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुई शराब की पेटियों को गिनते आबकारी व वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा कर चोरी के शक में पकड़े गए प्लाई बोर्ड से लदे ट्रक में 13 दिन बाद जांच करने पर शराब का जखीरा निकला है। ट्रक में प्लाईबोर्ड इस तरह लगाया गया था कि उसमें शराब रखी होने की किसी को भनक तक नहीं लगी। ट्रक में प्लाई बोर्ड और लोहे की एंगलों से चेंबर बनाकर शराब की पेटियों को रखा हुआ था। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने ट्रक में शराब दिखाई दी तो डीएम को अवगत कराया। आबकारी टीम मौके पर पहुंची और ट्रक के प्लाई बोर्ड को हटाकर देखा तो उसमें 440 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब की पेटियां निकलीं।
विज्ञापन


आबकारी टीम ने शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की तैयारी हो रही थी। 
वाणिज्य कर सचल दल के सहायक आयुक्त संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नौ फरवरी को कर चोरी के शक में मथुरा रोड से प्लाईबोर्ड से लदे ट्रक को पकड़ा था। ट्रक चालक से माल के बिल देखने के लिए मांगे तो वह बिलों को फाड़कर भाग निकला। ट्रक को केंद्रीय विद्यालय परिसर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में लाकर खड़ा किया। कई दिन माल को लेने जब कोई नहीं आया तो ट्रक पर बेनामी नोटिस चस्पा किया गया। मंगलवार को ट्रक चालक दिनेश पुत्र ठाकुर दास निवासी फरीदाबाद आया और माल को अपना बताते हुए माल छुड़ाने की बात कही। वाणिज्य कर अधिकारियों से यह भी कहा कि उसकी प्लाईबोर्ड की फर्म पंजीकृत नहीं है। कर चोरी करके माल को ले जा रहा था। बिल में माल की कीमत छह लाख 83 हजार रुपये थी।

विभाग द्वारा माल पर 118 फीसदी के हिसाब से आठ लाख पांच हजार रुपये जुर्माना भरने के निर्देश दिए। चालक ने आठ लाख पांच हजार कर डिमांड ड्राफ्ट बनाकर दे दिया। अधिकारियों को डीडी मिलने पर शक हुआ। डीडी क्लीयर होने के बाद माल छोडने की बात कही गई। बुधवार की सुबह वाणिज्य कर अधिकारियों ने ट्रक को देखा तो कोने से शराब दिखाई दी। डीएम को सूचना कर दी। आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्लाई बोर्ड को हटाकर देखा गया तो उसमें प्लाई बोर्ड और लोहे के एंगल से चेंबर बना हुआ था। इसी चेंबर के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई थीं। ट्रक में रॉयल स्टेग की 175, ऑफिसर चॉइस की 75, बिलंडर प्राइड की 15, मेकडबल नंबर वन की 75, इम्पीरियल ब्लू की 50 व पार्टी चॉइस की 50 पेटियों समेत कुल 440 अंग्रेजी शराब की पेटी निकलीं। ट्रक सहारनपुर का था।
विज्ञापन


शराब को हरियाणा से लाया गया था। भारी मात्रा में शराब बरामद होने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आबकारी निरीक्षक श्रीराम व एसएसआई राकेश पांडेय की सुपुर्दगी मेें शराब को दे दिया गया। देर रात कोतवाली सदर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की तैयारी चल रही थी। कोतवाली सदर के एसएसआई राकेश पांडेय ने बताया गया कि पकड़ी गई शराब हरियाणा ब्रांड की है, जोकि अवैध तरीके से यूपी में लाई गई है। 440 पेटी इस शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें