फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक आर्यावर्त में चोरों ने लगाईं सेंध

Sun, 06 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में चोरी की कोशिश के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में मेंडू रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में शनिवार की रात को चोरों ने दीवार में कूमल लगाकर चोरी का प्रयास किया। दीवार काटने के बाद बदमाशों ने बैंक के रिकॉर्ड की अलमारियों के ताले चटका दिए। इस दौरान बदमाशों ने खजाने का डबल लॉक तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बावजूद चोर नाकामयाब होकर लौट गए। हैरत की बात यह रही कि बैंक के सीसीटीबी, साइरन और सुरक्षा इंतजाम खराब होने के कारण चोरों का कोई सुराग हाथ   नहीं लगा।
रविवार की सुबह लोगों ने मेंडू रोड आदर्श नगर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त की शाखा की दीवार कटी हुई देखी तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाल रजनेश तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए और बैंक परिसर में दाखिल होकर छानबीन की।
विज्ञापन
  पुलिस को बैंक के अंदर रिकॉर्ड की अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। पुलिस को आशंका थी कि बदमाश अगर चोरी के इरादे से घुसे होंगे तो निश्चित रूप से डबल लॉक को भी तोड़ा होगा। 
पुलिस की आशंका सही भी निकली। बदमाशों ने डबल लॉक को तोड़ने का प्रयास किया था। लॉक पर इसके निशान भी मौजूद थे।   पुलिस की मानें तो बदमाश वहां से कोई भी सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

जिले के बैंक चोरों के निशाने पर हैं। इसकी एक वजह बैंकों के सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही भी है। पुलिस लगातार बैंकों में चेकिंग अभियान चला रही है और सुरक्षा इंतजाम परख रही है। बावजूद इसके बैंकें सुरक्षा इंतजामों को लेकर बिल्कुल संजीदा नहीं हैं। इसकी पोल पिछले दिनों भी एसपी के निर्देश पर जिले भर में कराई गई चेकिंग में खुल चुकी है। पूर्व में भी तत्कालीन एसपी डॉ. अजयपाल बैंकों को नोटिस देकर सुरक्षा कमियां दूर कराने के लिए कह चुके हैं।

-बैंक का कारोबार प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये से अधिक का है। चोरों ने     बैंक की अलमारियों और रिकॉर्ड रूम के ताले तोड़ दिए थे। डबल लॉक के तोड़ने में वह असफल रहे हैं। हमने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
- हरीश कुमार जैन, शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त

बैंक में सुरक्षा इंतजामों में कमी मिली है। इस संबंध में बैंक प्रबंधन को नोटिस देकर सूचित किया जाएगा। मामले में बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
- केशव चौधरी, एसपी हाथरस

दो साल के भीतर बैंकों में हुईं वारदात
1. छह माह पूर्व इगलास रोड पर भूमि विकास बैंक की शाखा से तिजोरी चोरी हुई। 
2. एक साल पूर्व बीएच मिल रोड स्थित      बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में भी चोरी की घटना।
3. डेढ़ साल पूर्व महौ की बैंक शाखा     में भी कूमल लगाकर बड़ी चोरी               की वारदात। 
4. करीब डेढ़ साल पूर्व सासनी की सेंट्रल बैंक शाखा में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर असफल रहे। मौके से तिजोरी काटने का सामान भी बरामद हुआ।1. छह माह पूर्व इगलास रोड पर भूमि विकास बैंक की शाखा से तिजोरी चोरी हुई। 
विज्ञापन

2. एक साल पूर्व बीएच मिल रोड स्थित      बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में भी चोरी की घटना।
3. डेढ़ साल पूर्व महौ की बैंक शाखा     में भी कूमल लगाकर बड़ी चोरी               की वारदात। 
4. करीब डेढ़ साल पूर्व सासनी की सेंट्रल बैंक शाखा में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर असफल रहे। मौके से तिजोरी काटने का सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें