पत्नी को प्रेमी के साथ देख आहत पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संदिग्ध पाकर फोरेंसिक टीम बुलाई और मौके से सबूत जुटाए। साथ ही पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के डूंगरा जाट गांव के निवासी रविंद्र (35) की पत्नी के गांव के ही एक युवक से संबंध थे। इस मामले में दो बार गंाव में पंचायत भी हो चुकी है। रविंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि शनिवार शाम रविंद्र ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया।
बाद में रविंद्र की पत्नी से कहासुनी भी हुई। कहासुनी की बात रविंद्र ने खुद सुरेंद्र सिंह को बताई थी। सुबह रविंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। शोर मचने पर गांव के लोग जुटे तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव को फंदे से नीचे उतारा और सबूत जुटाए।