फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
विज्ञापन
 गैंगरेप के एक मामले की रिपोर्ट करीब पौने तीन माह बात दर्ज हुई है। किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो के खिलाफ हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में नौ अगस्त की सुबह एक किशोरी टहल रही थी। इसी बीच वहां पर आरोपी बंटी और रूपसिंह आए और किशोरी को खींच कर ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ उसका मुंह बंद करके गैंगरेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने और फिर से रेप करने की धमकी देकर चले।

किशोरी को मोहल्ले के एक युवक ने सहारा देकर उसके घर तक पहुंचाया। किशोरी ने अपने परिवार के लोगों को घटना की पूरी जानकारी दी। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को किशोरी को लेकर उसकी मां व परिजन थाने पहुंचे, जहां पर उन्हें टरकाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसीलिए तो वह अपनी पीड़ा लेकर कोर्ट पहुंचे और शुक्रवार को गैंगरेप के दो माह 25 दिन बाद कोतवाली हाथरस गेट में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें