फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की दुकान में आग से चार लोग जख्मी

Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
पटाखे की दुकान में आग लगने के बाद जख्मी बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा सहपऊ के पुराना थाना इलाके में शुक्रवार की शाम को अचानक पटाखों की एक दुकान में आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ इस दुकान में रखे लाखों रुपये के पटाखे कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। आसपास की दुकानों में भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए आगरा और हाथरस ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई करने की तैयारी में लगी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम अभिषेक सिंह और सीओ सुधीर त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
गौरतलब है कि सहपऊ में इससे पूर्व भी एक दुकान में रखे पटाखों में आग लगने से दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें एक किशोर घायल हो गया था। कस्बे में दिवाली से ठीक पहले शुक्रवार को यह दूसरी दुर्घटना हुई, जिसमें पटाखों की दुकान में आग लगने से लाखों की आतिशबाजी देखते ही देखते राख हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दुकान का संचालक 19 वर्षीय कन्हैया, सात वर्षीय देव माथुर, 70 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा निवासी रसगवां और एक अज्ञात युवक घायल हुआ है। इनको उपचार के लिए आगरा व हाथरस जिला अस्पताल को भेजा गया है। एकाएक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए। थाना प्रभारी यादराम सिंह का कहना है कि आखिर विस्फोट किन हालात में हुआ और क्या विक्रेता पर लाइसेंस था या नहीं, इन बिंदुओं पर जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें