फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पर फायरिंग, कॉपियां लूटने की कोशिश

Sat, 12 Mar 2016 12:18 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। गांव पोरा के राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में गुरुवार को इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा के पश्चात नकल रोकने सेबौखलाए बाहरी तत्वों ने धावा बोल दिया। इन लोगों ने परीक्षा की कॉपी लूटने के भी प्रयास किए। जब यह लोग अपने मंसूबों को पूरा नहीं कर सके तो फायरिंग कर दी, जिससे परीक्षा केंद्र पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। घटना की रिपोर्ट तीन नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


शाम की पाली में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा चल रही थी। बताते हैं कि इस दौरान राधाकृष्ण इंटर कॉलेज पोरा सिकंदराराऊ में कुछ बाहरी तत्व नकल कराने के प्रयास करने लगे। केंद्र व्यवस्थापक ने इसका विरोध किया गया और नकल नहीं होने दी, जिससे यह बाहरी तत्व बौखला गए। आरोप है कि परीक्षा समाप्ति के थोड़ी देर पश्चात यह लोग कॉलेज परिसर में पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान इन लोगों ने कॉपी लूटने के प्रयास किए, किंतु विद्यालय के स्टाफ की सजगता के चलते वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। इसका विरोध कॅलेज कमियों ने किया तो इन लोगों ने विद्यालय के स्टाफ के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। इसके पश्चात हमलावर भविष्य में देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की रिपोर्ट गांव भुर्रका निवासी अवधेश, रोहिताश और अशोक के अलावा 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

-घटना की जानकारी हुई है। केंद्र व्यवस्थापक को रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो सके इसके लिए परीक्षा केंद्र पर फोर्स तैनात करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेके मलिक, डीआईओएस हाथरस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें