सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव टटी डंडिया में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला अदालत के आदेश पर 6 माह पश्चात पति समेत सुसुरालीजनों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
सत्यभान सिंह निवासी गांव गंगागढ़ी ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री दुर्गेश की शादी 12 वर्ष पूर्व टटी डंडिया निवासी पप्पू के साथ की थी। दो वर्ष पूर्व पप्पू किसी बात को लेकर उसे पीटेने लगा। 31 जुलाई को दुर्गेश की पप्पू, वीरपाल सिंह, नेकसी, मुन्नी देवी ने गला दबा कर हत्या करने के पश्चात उसे छत से नीचे गिरा दिया गया। सूचना पर जब वे ससुराल पहुंचे तो पाया गया कि लाश घर में पड़ी थी तथा सुसरालीजन गायब थे। इसके पश्चात ससुरालीजनों ने दुर्गेश के बच्चों के नाम पैसा जमा करने की कह कर अंतिम संस्कार करा दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है।