सासनी। रविवार की रात चोर स्पेयर पार्टस की दुकान में नकब लगा कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी ने तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। ग्राम गोपालपुर माजरा भोजगढ़ी निवासी सत्तर खॉ पुत्र जान मुहम्मद कस्बे में जैन पेट्रोल पंप के निकट स्पेयर पार्टस की दुकान चला कर आपने परिवार का पालन पोषण करता चला आ रहा था। रोजाना की भांति रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान में नकब लगा कर उसमें रखे लगभग 50 हजार के मोबिल ऑयल आदि सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह दुकान स्वामी ने दुकान दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। दीवार कटी हुई थी। सूचना मिलते ही आस पास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।