फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में मजदूर का हाथ फंसा, उंगलियां कटीं

Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर की एक रंग-गुलाल फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में मजदूर का हाथ आने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूर भी एकत्रित हो गए। इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक को भी अवगत कराया गया। अन्य मजदूर घायल को बाइक से लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे।  हादसे में मजदूर के हाथ की उंगलियां कट गई।
विज्ञापन

शहर की एक रंग-गुलाल फैक्ट्री में गांव वूलगढ़ी निवासी 25 वर्षीय हरिओम पुत्र राकेश सिंह काम करता है। बुधवार की दोपहर वह फैक्ट्री की वर्म मशीन पर गुलाल बनाने का काम कर रहा था। तभी अचानक उसका एक हाथ मशीन में आ गया। हरिओम ने शोर मचाया। अन्य मजदूर एकत्रित हो गए और मशीन बंद कर उसे बचाया। उसका हाथ बुरी तरह से मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद उसका हाथ मशीन से निकाला जा सका। घायल हरिओम के परिजनों व अन्य मजदूरों का आरोप था कि उसकी कोई सहायता नहीं की गई है, जिससे मजदूरों में रोष उत्पन्न हो गया। एक अन्य मजदूर की बाइक पर बैठाकर घायल हरिओम को कोतवाली के निकट स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के समय उसके हाथ की उंगलियां काटनी पड़ीं। देर शाम तक घायल हरिओम को होश नहीं आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें