फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध से खफा पिता ने की थी बेटी की हत्या

Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में सात जून को रेलवे ट्रैक के पास जिस युवती का शव मिला था, उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पिता ने की थी। शनिवार को थाना हाथरस जंक्शन में इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए सीओ सासनी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि गांव के युवक के साथ बेटी के प्रेम संबंध को लेकर पिता काफी परेशान था। उन्हें अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के धूमिल होने का डर सता रहा था। पिता ने बेटी को रिश्तेदार के यहां ले चलने की बात कहकर पहले मनाया। फिर सात जून को रास्ते में दुपट्टे से बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। 
विज्ञापन


सीओ सासनी सुधीर कुमार त्यागी के मुताबिक 19 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त दो दिन बाद उसकी मां ने की थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पिता टूट गया और उसने बेटी की हत्या की बात कुबूल ली। कड़ाई से पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध गांव के एक युवक से थे। इसके बाद पिता ने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पिता ने ही बेटी की हत्या की साजिश रच ली। पुलिस के शव को बरामद किए जाने के बाद जब पिता ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया और बाद में मां ने इसकी शिनाख्त कर ली तो पुलिस को शक हुआ। गहराई से जांच करने पर पूरा मामला खुलता चला गया और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें