फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण खात्मे की कोशिशों पर बरसे  

Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलीय सम्मेलन में मंचासीन अतिथि गण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति एवं कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को मालवीय रोड स्थित मैरिज हाल में मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आरक्षण समाप्त करने की कोशिशों का एकजुट होकर विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं.आरपी सिंह ने कहा कि देश में आरक्षण मुक्त भारत का सपना पूरा होने वाला नहीं है। सपना देखने वाले संगठनों और राजनीतिक दलों का सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जाएगा। दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से कहा कि वे पाखंड और अंधविश्वास को छोड़ सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। आरक्षण और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए लोगों को संकल्प लेना होगा।

डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक आरक्षण विरोधियों के बहकावे में न आएं। विश्वविद्यालय में खाली पड़े आरक्षित पदों को नहीं भरा जा रहा है, दूसरी तरफ पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण में कटौती की जा रही है। मोहम्मद नईम ने कहा कि एकजुट होकर संघर्ष करने पर ही हमारे अधिकार सुरक्षित रहेंगे। प्रांतीय महासचिव अमरनाथ गौतम ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होना होगा, अन्यथा हमारा इसी तरह शोषण होता रहेगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में रिपब्लिकन सेना के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सोहनवीर सिंह, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार, अनिल कुमार, शिवपूजन आर्य, वीपी आनंद, वीबी गौतम, मक्खन लाल, जोखू पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अर्जक संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ मौर्य ने की जबकि संचालन की जिम्मेदारी बस्ती के जिलाध्यक्ष वीपी सक्सेना ने निभाई। इसके पूर्व मंडलीय सम्मेलन की शुरुआत त्रिसरण पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ हुआ। संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रेमनाथ, अनिल कुमार भारती, इंजीनियर अनिल कुमार, डॉ. आरके राना, सोमई राम आजाद, हृदयनारायण, अमृतलाल गौतम, अशोक कुमार गौतम, जगजीवन भारती, चंद्रभान, प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें