फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप

Mon, 20 Nov 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कासिमपुर कुठीला के बंबा के किनारे दो दिन पूर्व युवक की लाश मिलने के मामले में मृतक के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की तह में जाने के लिए जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को सूचना मिली कि एक बाइक मोर से टकराकर गिर गई, जिससे उस पर बैठे सुनील पुत्र चरन सिंह (20 वर्ष) निवासी गांव दरियापुर पचौ की मौत हो गई। सुनील की मौत के बाद उसके साथ बाइक पर बैठे दो युवक वहां से भाग गए। टक्कर से मोर भी मर गया। परिजनों ने इसे दुर्घटना का मामला बताया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। अब मृतक के परिजन मुकेश खली निवासी पचौ और चंद्रप्रकाश निवासी खासपुर के खिलाफ सुनील की हत्या की तहरीर दे गए हैं।

मामले की जांच की जा रही है। इधर, कोतवाली पर मृतक के परिजनों ने बताया कि 17 नवंबर को दोनों युवक खली और चंद्रप्रकाश सुनील को घर से बुलाकर ठेकेदार से पेमेंट लेने गांव बमनोई गए थे। वहां ठेकेदार मिला नहीं। इस दौरान खली का मोबाइल गायब हो गया। आरोप है कि इस बात पर लौटते समय दोनों ने सुनील की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि दोनों युवक सुनील के शव को बंबे के किनारे फेंककर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोटों का होना बताया गया है। यह चोटें किसी दुर्घटना या सिर में किसी डंडे आदि से मारने पर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें