फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के डेढ़ लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार

Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
money
विज्ञापन
कोतवाली सदर में एक फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक ने उसी कंपनी में पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कर्मचारी पर ईएमाआई के 1,55,672 रुपए लेकर फरार होने का आरोप है।  
विज्ञापन


सेटिम क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के हाथरस सिटी शाखा प्रबंधक रमेशचंद्र निवासी अगराना सिकंदराराऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि श्यामसुंदर पुत्र महेशकांत शर्मा निवासी सैरैथी थाना जगनेर जनपद आगरा उनकी कंपनी में कम्युनिटी सर्विस ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि श्यामसुंदर ने कंपनी में रहते हुए जिन सदस्यों को लोन वितरित किया।

35 सदस्यों की ईएमआई 1,55,672 रुपये कंपनी में जमा करनी थी, जोकि उसने अपने निजी काम में ले लिए। 17 जुलाई 2018 को श्यामसुंदर कंपनी छोड़कर भाग गया। इस संबंध में उसे फोन किया गया तो उसके पिता ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस पूरे मामले को लेकर प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें