फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगने वाली युवती ने साथियों संग बाइक सवार को लूटा

Sun, 26 Aug 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
Theft
विज्ञापन

विज्ञापन
 रम्पुरा चौकी क्षेत्र में एक बाइक सवार को लिफ्ट मांग रही युवती के लिए बाइक रोकना महंगा पड़ गया। युवती ने अपने साथियों संग बाइक सवार को लूट लिया। बाइक सवार की तहरीर पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुुसार युवती नशे की आदी है।  
विज्ञापन

तहरीर में रम्पुरा वार्ड नंबर आठ निवासी सतीश कुमार ने कहा कि वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह काम खत्म कर अपनी बाइक से लौट रहा था। रम्पुरा गेट पर सड़क किनारे खड़ी एक युवती ने उसे हाथ देकर लिफ्ट मांगी। रात में युवती को अकेली देखकर सतीश ने मदद के लिए बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही पीछे से आए दो युवकों ने सतीश पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसकी जेब में रखा पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। सतीश की तहरीर पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। जबकि उसके दो साथियों की खोजबीन में पुलिस जुटी है। रम्पुरा चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि युवती नशे की आदी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें