फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा

Sun, 13 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिलेभर में नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाला गैंग सक्रिय है, लेकिन पुलिस अभी तक इस गैंग का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। रविवार को गैंग ने एक और ई-रिक्शा चालक को अपना शिकार बनाया। चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी उसका नया ई-रिक्शा लूटकर ले गए। बेहोशी की हालत में चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन


होश में आने पर चालक राजू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कलवारी ने बताया कि रविवार सुबह किला रेलवे स्टेशन पर एचएडी को जाने वाली सवारियों को पहुंचाने के बाद वह बाजार में सवारियां तलाश रहा था। तभी दो युवक उसे मिले, जिन्होंने हाथरस जंक्शन जाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने 150 रुपये में भाड़ा तय किया। मेंडू रोड पर कुछ दूर चलकर आरोपियों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

बेसुध हालत में आरोपी को मेंडू नहर पर पड़ा देख वहां से गुजरने वाले लोगों का माथा ठनका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को अस्पताल पहुंचाया। राजू के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। कर्ज लेकर उसने चंद रोज पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था। राजू का  कहना है कि वह पुलिस से  लिखित शिकायत करेगा। हाथरस जंक्शन पुलिस शिकायत मिलने पर जांच की बात कह रही है। इससे पहले भी इसी तरह तमाम रिक्शे लूटे जा चुके हैं। कई चालकों की हत्याएं भी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इस गैंग को दबोचने में कामयाब नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें