फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 27 Oct 2018 12:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
मोहन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में तालाब के निकट एक युवक का शव मिला है। इस शव की शिनाख्त एक ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से गांव टिकारी का रहने वाला था लेकिन पिछले कुछ समय से हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा में रह रहा था। देर शाम परिजनों के पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस हत्या  के कारणों का पता लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद उसका शव वहां फेंका गया है।  
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव कई दिन पुराना था और सड़-गली अवस्था में था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। देर शाम इस शव की शिनाख्त टिकारी निवासी मोहन सिंह पुत्र वीरपाल के रूप में हुई। बताते हैं कि मोहन सिंह पिछले कुछ समय से हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा में रह रहा था और ई-रिक्शा चलाता था। वह पांच दिन से अपने घर से गायब था। हाल में ही उसके बेटे की ई-रिक्शा में करंट आने से मौत हुई थी। बताते हैं कि अपनी पत्नी से  उसका झगड़ा भी हुआ था। शव की शिनाख्त करने के बाद उसके  परिजन हाथरस जंक्शन थाने पहुंचे और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से बाद ही स्थिति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें