फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर हादसों ने निगली तीन बालिकाओं की जिंदगी

Thu, 28 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी के दिन चंदपा क्षेत्र में गांव केवलगढ़ी को जाने वाले मोड़ के पास देवी मंदिर को जा रही पदयात्रा में शामिल छह साल की मासूम को एक मेटाडोर ने रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और मेटाडोर को कब्जे में कर लिया गया। आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित श्याम नगर निवासी पंकज वर्मा के मुताबिक उनकी छह वर्षीय बेटी आन्सी अपनी मां और चाचा के साथ बिसाना स्थित तारागढ़ वाली देवी के मंदिर को जा रही पदयात्रा में साथ गई थी। दोपहर करीब सवा बजे चंदपा से एक किलोमीटर आगे पीछे से आ रही मेटाडोर ने उसे रौंद दिया। आन्सी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन आन्सी को लेकर बागला जिला अस्पताल भी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। एसओ रमाकांत पचौरी के मुताबिक आरोपी ड्राइवर राजपाल पुत्र सोबरन सिंह निवासी रामबाग, आगरा के विरुद्ध धारा 279 और 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

ट्रैक्टर का पहिया बर्स्ट होने से किशोरी की मौत

हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव बामौली में खेत से मजदूरी कर ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रही 15 साल की किशोरी की ट्रैक्टर का पहिया बर्स्ट होने से मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद मौके पर मुरसान पुलिस के अलावा चंदपा और सहपऊ पुलिस भी पहुंच गईं, लेकिन परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध शिकायत दर्ज नहीं कराई और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक गांव गोलनगर के अजीज खां की बेटी काजल बामौली में एक शख्स के यहां मजदूरी करती थी। गुरुवार को वह ट्रैक्टर में करव लदवाकर बामौली लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया बर्स्ट होने से वह अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रॉली पलट गई और किशोरी ट्रॉली की चपेट में आ गई। घायल हालत में परिजन उसे बामौली के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मुरसान एसओ जगदीश चंद्र का कहना है कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सासनी में ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत 

सासनी। क्षेत्र के गांव ततारपुर मोहरिया के निकट एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी ट्रैक पार कर रही थी। तभी यह हादसा हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सासनी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव ततारपुर मोहरिया निवासी विजयपाल सिंह की 15 वर्षीय बेटी अंजली गुरुवार को गांव के पास से ही निकल रहे रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिजन सदमे की हालत में हैं।

टाटा 407 पलटने से एक   की मौत, तीन घायल
सादाबाद। आगरा रोड पर गुरुवार करे दोपहर को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टाटा 407 पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए, जबकि की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को सीएचसी भिजवाया तथा क्रेन से टाटा 407 को हाईवे से हटवाया।  जानकारी के मुताबिक खंदौली क्षेत्र के गांव खड़िया निवासी भूपसिंह पुत्र माता मैय्या, होशियार सिंह पुत्र अतर सिंह, कृष्णा पुत्र श्रीराम एवं अमर सिंह दादरी से सब्जी बेचकर गांव के लिए टाटा 407 से लौट रहे थे। ग्राम बासअमरू के निकट सीस्ता मोड़ पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और टाटा 407 रोड के किनारे पलट गई। टाटा 407 में प्लाई बोर्ड व माइका भरा हुआ था। टाटा 407 के पलटने से पीछे बैठक चारों लोग दब गए। इस दुर्घटना में भूपसिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के संबध में भूपसिंह के परिजनों ने खड़िया निवासी प्रेमचंद्र पुत्र पातीराम ने टाटा 407 के चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने टाटा 407 को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें