फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले को धुना

Tue, 14 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक इलाके में एक महिला की बेटियों के साथ छेड़छाड़ के बाद पूरे परिवार का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को हुई इस घटना का विरोध करने पर भी जब आरोपी नहीं माना तो मंगलवार को परिवार के सदस्यों ने उसे धुन दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी और पीड़ित लड़कियों की मां को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसकी एक विवाहिता बेटी पति से विवाद के बाद कई सालों से उसके यहां रहकर गुजर-बसर कर रही है। मोहल्ले का ही एक युवक उसका पीछा करता रहता है। आरोपी की बुरी नजर बाकी दोनों अविवाहित बेटियों पर भी है। स्कूल जाने के दौरान वह कई बार छींटाकशी करता है।

सोमवार को मोहल्ले के कई लोग बाराबंकी में आयोजित उर्स के लिए जा रहे थे। महिला की विवाहिता बेटी भी इस उर्स के लिए गई। आरोपी ने उसका स्टेशन तक पीछा किया। इसका पता जब महिला को चला तो उसने आरोपी के पिता से इसकी शिकायत की। इस दौरान कुछ नोकझाेंक भी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी ने स्कूल जा रही दूसरी बेटी पर ताना कसा तो महिला और परिवार के दूसरे सदस्यों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि छेड़छाड़ उसके भांजे ने की थी। महिला और उसके घर वाले भांजे को पीट रहे थे। वह उसे बचाने गया तो उसे भी जमकर पीट दिया गया।

एसएसआई रामवतार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी युवक और महिला को शांति भंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें