फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक को रौंदा, जाम-हंगामा

Sun, 01 Oct 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस रोड पर पशु पैठ स्थल के निकट बाइक सवार युवक को कंटेनर ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि कंटेनर का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे से गुस्साए मृतक के ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। 
विज्ञापन


गांव नगला गुलाबी निवासी 20 वर्षीय सुनील पुत्र विजेंद्र सिकंदराराऊ में नौकरी करता है। शाम करीब छह बजे वह बाइक   द्वारा गांव लौट रहा था। चश्मदीदों   ने बताया कि पैठ स्थल के पास सामने से आ रहे कंटेनर का टायर बर्स्ट हो गया। इससे असंतुलित होकर कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक का गांव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर है। गांव में खबर पहुंचते ही काफी तादाद में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर आ गये। इधर पुलिस सिकंदराराऊ में मोहर्रम के जुलूस में व्यस्त थी। पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने वहां जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कोतवाल पीके द्विवेदी तथा ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की बात कह रहे थे। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए गाड़ी में रख लिया। मुआवजे के आश्वासन के बाद डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें