फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के एअर प्रेशर टैंक की यूनिट फटी, कंडक्टर की मौत

Sat, 23 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। आगरा रोड पर मंडी समिति के पास शनिवार की तड़के आगरा की ओर से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस के एअर प्रेशर टैंक की यूनिट फट गई। इस यूनिट के फटने से संविदा परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, आगरा उपचार ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।इधर, घटना स्थल पर हाथरस के प्रभारी एआरएम और फोरमैन भी पहुंच गए और चालक के बयान दर्ज किए।  
विज्ञापन


फौरमेन नरेश गुप्ता ने बताया कि, चालक द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस संख्या यूपी 15 बीटी 2296 शनिवार की तड़के करीब पांच बजे आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। सादाबाद में प्रवेश करते ही मंडी समिति के निकट बस की ब्रेक फेल हो गईं और उसमें तकनीकी खराबी आ गई। चालक परिचालक ने बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया।

इसके बाद चालक यूनित निवासी मेरठ बस को स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा और संविदा परिचालक आदेश सक्सेना निवासी कानपुर बस के नीचे घुसकर खराबी को देखने लगा। इसी दौरान बस में नीचे की ओर लगे एअर प्रेशर टैंक की डीडी (ड्राइंग एवं डिस्ट्रीव्यूसन) यूनिट हवा का अधिक प्रेशर बढ़ने के कारण फट गई। इस यूनिट का नीचे वाला वजनी हिस्सा तेजी से निकलकर संविदा परिचालक आदेश के सिर में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद चालक यूनित घायल परिचालक को उपचार के लिए आगरा की ओर लेकर दौड़ पड़ा, लेकिन रास्ते में ही परिचालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सुबह वह तथा प्रभारी एआरएम और टीआई दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। वहां घटना की जांच पड़ताल की और चालक के बयान दर्ज किए। घटना स्थल पर आसपास के काफी लोगों की भीड़ एकत्रित रही।

पहली बार हुआ है ऐसा हादसा
फौरमेन नरेश गुप्ता के अनुसार ऐसा हादसा पहली बार हुआ है। रोडवेज बस के एअर प्रेशर टैंक के फटने से यह घटना भी पहली बार घटित हुई है। यह घटना तकनीकी कमी का हिस्सा कही जा सकती है।

बीच रास्ते से ही घटना स्थल की तरफ दौड़े फौरमेन
फौरमेन नरेश गुप्ता आगरा से हाथरस आते हैं। शनिवार की सुबह जब ड्यूटी के लिए आ रहे थे तो एआरएम का फोन आने पर उन्हें इस हादसे की जानकारी हुई, वह सादाबाद में ही उतर गए और घटना स्थल की तरफ दौड़ लिए। बाद में मौके पर प्रभारी एआरएम और टीआई भी पहुंच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें