फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी हुई गाय देख भड़के लोग, पुलिस चौकी घेरी

Mon, 06 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला, हाथरस/ सिकंदराराऊ। 
विज्ञापन
गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली के गांव नीजरा गोकुलपुर निवासी एक व्यक्ति की गाय गांव नरहरपुर-दोस्तपुर के बाग में कटी हुई मिली। इस पर ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। सुबह ग्रामीणों ने बाग में अवशेष देखकर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के देर तक नहीं आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों बाजीदपुर पुलिस चौकी पर हंगामा किया। इस बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस से कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण पुलिस चौकी से हटे। इस मामले को लेकर एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

गांव निवासी सुशील कुमार की गाय अक्सर गांव में इधर-उधर घूमती थी। सोमवार की सुबह ग्रामीण शौच को गए तो गांव नरहरपुर के बाग में गाय का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष मिले। बात फैलते ही बाग के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को लगातार फोन किए गए। ग्रामीण काफी देर तक बाग में रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और वह एकत्रित होकर बाजीदपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि कोई बात हो जाती है तो पुलिस का रवैया सही नहीं रहता है। ग्रामीण घंटाें पुलिस चौकी पर जमे रहे। बाद में ग्रामीणों ने गांव आरिफपुर-भोगपुर निवासी सब्बन एवं अन्य पांच के खिलाफ गौहत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस द्वारा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन दिए जाने के बाद ही ग्रामीण चौकी से हटे। कोतवाल सिकंदराराऊ राजवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें