फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तनाव

Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई में रविवार की देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में पहले तो गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति नियंत्रित कर ली। वहां तनाव भी व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने मारपीट और तनाव से इंकार किया है। मीतई में रविवार की शाम को बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गाली-गलौज और मारपीट हुई। एक पक्ष ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने हालात तत्काल ही नियंत्रण में ले लिए।

 

दोनों पक्षों में कुछ समय के लिए तनाव भी व्याप्त हो गया। एक पक्ष ने तहरीर दी है, लेकिन चंदपा कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि किसी भी तरह की मारपीट नहीं हुई है।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें