कोतवाली क्षेत्र के पकडी मोड गांव के एक व्यक्ति ने रविवार को अपनी जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट और निर्माण सामग्री उठा ले जाने के आरोप में बड़ागांव के आठ लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि मुन्ना प्रसाद गुप्ता की एक भूमधरी जमीन नगर के इमामबाड़ा के पास खंझरवा मोड़ पर है। जिसका शनिवार को कानूनगो की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा सीमांकन कराने के बाद रविवार को उत्तर तरफ से बाउंड्री का निर्माण करा रहा था। कुछ देर बाद बड़ागांव पश्चिम मोहल्ला वार्ड 9 के जयकरन, राजकुमार, जगलाल, रामदेव, राम अवध सहित 50 लोगों ने हमलाकर ईट-पत्थर चलाने लगे। अचानक हुए हमले से मुन्ना प्रसाद गुप्ता और उसके साथ अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। हमलावर निर्माण सामग्री उठा ले गए। पुलिस तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।