फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस , 25 घायल

Sat, 17 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही फर्रुखाबाद डिपो की सवारी से भरी रोेडवेज बस सिकंदराराऊ में डिवाइडर पर टकराकर पलट गई।। इसमें करीब 25 लोग घायल हो गए। 21 लोगों सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचे, जबकि 4 लोग घटना स्थल से चले गए। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। बस से पंत चौराहे से सवारियां उतारी थीं। सवारियां उतारने के बाद करीब 50 मीटर की दूरी पर चलते ही बस डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बैठे सुनील कुमार लालगढ़ी, कुंवरपाल जैथरा, राकेश लालगढ़ी, संतलाल आजमगढ़, विक्रम कुमार दिल्ली, बद्री प्रसाद वाजीदपुर, प्रिया, राजमकुमार,  मोहित, इकरा, सुलेमान, फर्रुखाबाद, शिवकुमार, खुशी, खुशाल फर्रुखाबाद, ओमवती, राजेंद्र कुमार कायमगंज, रामाधार हरदोई, धमेंद्र गुप्ता, पूनम दिल्ली, अजय कुमार दिल्ली समेत करीब 25 लोग घायल हो गए।

बस पलटने की आवाज सुनकर नगला लाला के लोग मौके पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालने लगे और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


बस चालक राजेश कुमार तथा परिचालक गोविंदराम बस पलटते ही मौके से भाग गए। कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया और तत्काल क्रेन मंगा कर बस को हटवाया, जिससे मार्ग चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें