फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला दूध पिलाकर लाखों लूट ले गई दुल्हन

Mon, 22 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
bride ran
विज्ञापन
हाथरस। चार दिन पहले शादी होकर ससुराल आई नई नवेली दुल्हन बेहद शातिर निकली। दुल्हन ने रविवार रात दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के सभी लोगों को पिला दिया। कुछ देर बाद जब सभी लोग बेहोश हो गए तो घर में रखे लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी और महंगे मोबाइल फोन लेकर दुल्हन चंपत हो गई। बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी नंदराम के 35 वर्षीय केहरी सिंह पेशे से किसान हैं। उनकी पहली पत्नी काफी बीमार रहती हैं और घर का कामकाज नहीं कर पातीं। लिहाजा कुछ रोज पहले उन्होंने नई शादी रचा ली। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

रविवार की शाम को नई दुल्हन ने सभी के लिए खाना भी पकाया और फिर रात को दूध भी गर्म किया। इसी दौरान उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे केहरी सिंह के अलावा उनके भाई ओमप्रकाश, मां सफेदी देवी, भांजा श्यामू बेहोश हो गए। नई दुल्हन तभी से लापता है और घर में रखे जेवरात, नकदी और फोन गायब हैं, इसलिए शक उसी पर जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सोमवार सुबह परिवार के बेसुध सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया और थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। नई दुल्हन का सही नाम-पता किसी को मालूम नहीं है। शादी कहां हुई और बिचौलिया कौन था, इसका जानकारी भी गांव के लोगों को नहीं है।

परिवार के लोगों का कहना है कि केहरी सिंह महिला को सुमन कहकर बुलाते थे और वह खुद को फीरोजाबाद का बताती थी। अब केहरी सिंह के होश में आने पर ही दुल्हन की सच्चाई का पता चल सकेगा। कोतवाली हाथरस गेट के एसएसआई रामावतार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों के होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें