फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Jul 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
भाजपा नेता रवींद्र उर्फ मुन्ना प्रधान पर मथुरा के बल्देव थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला मथुरा के ही फरह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने भाजपा नेता पर 28 जून को भाजपा में पद दिलाने का लालच देकर बुलाने और फिर कार में पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला चंद रोज पहले मुरसान थाने भी पहुंची थी, लेकिन उसका आरोप था कि वहां उसकी फरियाद  किसी ने नहीं सुनी। उल्टे मुरसान पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर उसके विरुद्ध फोन पर धमकाने के आरोप में शिकायत दर्ज कर ली थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह समाजसेवी है और मुन्ना प्रधान को काफी दिन से जानती थी।

28 जून को मुन्ना प्रधान ने महिला को भाजपा में पद दिलाने का लालच देकर बुलाया और महिला को दाऊजी अवैरनी चौराहे पर पिक किया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पर्सनल बात करने की बात कहकर ड्राइवर को कार से उतार दिया और महिला से जोर-जबर्दस्ती की गई। विरोध करने पर उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और कार में ही घिनौनी हरकत की। बल्देव थाना पुलिस ने धारा 376 और 506 के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में आरोपी मुन्ना प्रधान के बेटे गौरव शर्मा ने फोन पर बताया कि यह पूरा मामला फर्जी और सुनियोजित साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। उनके गांव पैठगांव में 21 जून को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोप लगाने वाली महिला और हत्यारोपी के बीच संबंध हैं। वह हत्या में भी शामिल हो सकती है। इनके खिलाफ लड़की पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि इन्हें लगता है कि रिपोर्ट उनके पिता मुन्ना प्रधान ने कराई है, जबकि उनके पिता का इससे कोई मतलब नहीं है।

28 जून को इस महिला ने फोन पर उनके पिता को धमकी दी थी कि वह या तो इस मामले में फैसला करा दें, अन्यथा उन्हें झूठा फंसा दिया जाएगा। उनके पिता ने मुरसान कोतवाली में इसकी शिकायत भी की थी। कुछ देर बाद ही बल्देव थाने से उनके पिता के पास महिला द्वारा शिकायत किए जाने के संबंध में फोन आ गया। जिस दिन शाम छह बजे की यह घटना बताई जा रही है, उस दिन उनके पिता राया-सादाबाद रोड स्थित अपने पेट्रोल पंप पर थे। उनकी गाड़ी के ट्रेकिंग सिस्टम और पंप के सीसीटीवी फुटेज से इसका पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें