फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को गोली मारकर जेवरात लूटे

Wed, 27 Apr 2016 11:37 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र में खुटीपुरी रोड पर बाइकर्स ने एक दंपति से तमंचे के बल पर जेवर और नकदी लूट ली। लुटेरों ने बाइक सवार को गोली भी मार दी। गोली उसके कंधे में लगी है। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अलीगढ़ जनपद की कोतवाली इगलास के गांव बीऊ निवासी वीरू उर्फ वीरेंद्र अपनी पत्नी सीमा के साथ बाइक पर सवार होकर मथुरा से अलीगढ़ जा रहे थे। जब यह दंपति खुटीपुरी चौराहे के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने इनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। जब तक दंपति कुछ समझ पाते बाइक सवार एक युवक ने वीरू की कनपटी पर तमंचा तान दिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बाइक से उतरकर महिला के जेवरात उतरवा लिए। उतारे गए जेवरातों में सोने का पैंडल, झुमकी, हाथों की चार अंगूठी, चांदी की पायजेब और महिला के पर्स में मौजूद करीब एक हजार रुपये छीन लिए। लुटेरों ने जाते-जाते बाइक सवार दंपति को गोली मार दी। गोली महिला के पति के कंधे में लगी, जिससे वह वहीं लहू-लुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन मुरसान और सादाबाद पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाय काफी देर तक सीमा विवाद में ही उलझी रहीं। तब तक बदमाश उनकी पहुंच से दूर निकल गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बदमाशों के बारे में जानकारी ली। उनके निर्देश पर कोतवाली मुरसान में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

- तमंचे के बल पर महिला के जेवरात लूटे गए हैं। इन लुटेरों में से एक का हुलिया कुछ जाना-पहचाना है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह फरार है। घटना का शीघ्र खुलासा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.अजयपाल शर्मा, एसपी हाथरस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें