फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

Wed, 20 Dec 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान क्षेत्रांतर्गत करवन नदी के पुल पर बुधवार की देर रात किसी वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। दोनों सवार बाइक समेत नदी में जा गिरे। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मुरसान कोतवाल डीके सिसौदिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मथुरा जिले के खाड़िया गांव निवासी सौदान खां (65 वर्ष) पुत्र मैदा खां की पुत्रवधू ने हाथरस के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उनका गांव मुरसान क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है। बुधवार को सौदान खां अपने ही गांव के 25 वर्षीय शरीफ पुत्र अयूब खां के साथ बाइक द्वारा नाती को देखने हाथरस आए थे और बुधवार की देर रात गांव लौट रहे थे। मथुरा रोड पर करवन नदी के पुल के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। दोनों सवार बाइक सवार नदी में जा गिरे। 

सौदान खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बागला जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर सौदान खां के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वह बिना किसी कार्रवाई के ही शव को ले जाने का अनुरोध करने लगे। मुरसान कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि परिजनों से बात चल रही है। उन्हें समझाया जा रहा है कि वह पोस्टमार्टम के बाद ही शव को ले जाएं। अगर वह नहीं मानेंगे तो उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें