फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम व हथगोले चलाने में भी माहिर है भीमा

Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
भीमा को इलाज के लिए ले जाती पुलिस ।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस द्वारा पकड़ा गया भीमा बम और हथगोले चलाने में माहिर है। इस बात की पुष्टि पुलिस पर लगातार किए गए बमों के हमले से होती है। इसके अलावा शातिर द्वारा लक्ष्मण पहलवान के घर पर देसी बम फेंका गया था।
विज्ञापन


आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पैंथखेड़ा निवासी भीमा पहलवान पुत्र भूदेव सिंह बहुत ही शातिर दिमाग का बदमाश है। आसपास के जिलों में यह काफी चर्चाओं में हैं। यह अलग बात है कि लोग उसे शक्ल से नहीं, बल्कि नाम से जानते हैं। लक्ष्मण पहलवान और उसके साथ रवि की हत्या के बाद से एसओजी टीम उसकी तलाश में जुट गई थी। सोमवार को एसओजी टीम को सफलता भी हासिल हुई।

एसओजी टीम के सदस्यों की मानें तो भीमा द्वारा उनके ऊपर फेंके गए बमों से वह थोड़ी देर के लिए डर गए, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा और आखिरकार भीमा को पकड़ने में कामयाब हो गए। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कोतवाली सदर में भीमा पहलवान के पकड़े जाने का खुलासा किया। यहां पर सीओ रामशब्द यादव, एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित, एसएचओ प्रवेश राणा, एचओजी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, सवलेंद्र प्रताप सिंह, अजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सचिन धामा, सचिन कुमार, पवनेश गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें