फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा 30 बोरा गेहूं पकड़ा

Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। नौगांव से कुरसंडा की ओर जाने वाले बंबे के रास्ते पर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक लोडर वाहन को पकड़ लिया। इसमें 30 बोरा गेहूं के लदे हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह गेहूं राशन का है। पुलिस ने लोडर को चालक सहित कब्जे में ले लिया है और इसे पुलिस चौकी बिसावर पर ले जाकर खड़ा कर लिया। 
विज्ञापन

ग्राम नौगांव निवासी राजेंद्र सिंह काका ने बताया कि यह राशन नगला घनी के एक राशन डीलर का है।  पूर्ति विभाग और प्रशासन के कर्मचारी और अधिकारी इस मामले में लीपापोती करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्ति विभाग की टीम को बिसावर चौकी पर भेजा है। जहां पर पकडे़ गए खाद्यान्न की जांच कराई जा रही है। बिसावर चौकी प्रभारी संजय सिंह को सूचना दी गई कि नौगांव के एक राशन डीलर द्वारा कार्डधारकों का राशन कालाबाजारी करने के लिए एक मैक्स लोडर वाहन के जरिए आगरा स्थित टेढ़ी बगिया में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस के सहयोग से रात्रि करीब साढे़ नौ बजे ग्रामीणों ने इस लोडर को पकड़वा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें