फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान: बंद मकान में चोरी का प्रयास, ताला-शटर तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी से चोरों की तलाश

Sun, 18 Oct 2026 04:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अज्ञात लोगों ने बंद घर में चोरी का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर चोरों ने शटर तोड़ने की कोशिश की। पुलिस आसपास के निगरानी कैमरों से चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
चोरी के लिए तोड़ा गया मेनगेट का शटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान में कलक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की़, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने शटर तोड़ने का प्रयास किया। शटर का कुछ हिस्सा टूटा हुआ मिला।

विज्ञापन


मुरसान दर्शना रोड के पीड़ित मनमोहन शर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर को तबीयत खराब होने के कारण वे मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान 16 अक्तूबर की रात अज्ञात लोगों ने उनके बंद घर में चोरी का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर चोरों ने शटर तोड़ने की कोशिश की। गांव से फोन आने पर मनमोहन शर्मा को घटना की जानकारी मिली।

वे मथुरा से अपने गांव पहुंचे और पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस आसपास के निगरानी कैमरों से चोरों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें