फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बरौली चेयरमैन पर एफआईआर, लिपिक को पिस्टल तान अगवा करने की कोशिश, गर्दन दबाने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 01:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर पंचायत के ड्राइवर और कार्यालय सहायक उनके घर पहुंचे। दोनों ने कहा कि चेयरमैन बाहर बुला रहे हैं। आरोप है कि कपिल के बाहर आते ही चेयरमैन ने पिस्टल तानकर उन्हें गाड़ी में बैठने को कहा। विरोध करने पर उनकी गर्दन दबाई और कनपटी पर पिस्टल लगा दी।
विज्ञापन
मडराक थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की बरौली नगर पंचायत के चेयरमैन मनोज सिंह पर लिपिक कपिल पाठक ने पिस्टल तानकर अपहरण की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चेयरमैन ने लिपिक की गर्दन दबाई और कनपटी पर पिस्टल लगा दी। पत्नी बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मामले में थाना मडराक में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


समृद्धि टाउनशिप, आगरा रोड निवासी कपिल पाठक बरौली नगर पंचायत में लिपिक हैं। शिकायत के मुताबिक, 12 अक्तूबर की रात करीब 11:05 बजे नगर पंचायत के ड्राइवर दुष्यंत राघव और कार्यालय सहायक राजू शर्मा उनके घर पहुंचे। दोनों ने कहा कि चेयरमैन मनोज सिंह बाहर बुला रहे हैं। आरोप है कि कपिल के बाहर आते ही चेयरमैन ने पिस्टल तानकर उन्हें गाड़ी में बैठने को कहा। विरोध करने पर उनकी गर्दन दबाई और कनपटी पर पिस्टल लगा दी। शोर सुनकर पत्नी शिवानी उन्हें बचाने पहुंचीं तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। कपिल का आरोप है कि खींचतान में पत्नी के कपड़े भी फट गए।

कपिल के अनुसार, उन्होंने पुलिस की मदद के लिए 112 नंबर पर कॉल करने को मोबाइल निकाला तो चेयरमैन ने उनकी छाती पर पिस्टल लगाकर मोबाइल छीन लिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी कार से चले गए। लिपिक ने चेयरमैन पर कार्यालय में गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डर के कारण वह कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने 14 अक्तूबर को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद थाना मडराक में रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ इगलास संजीव कुमार शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले में जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें