फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने से रोकने पर हमला, फायरिंग

Tue, 03 Oct 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
सरकार के नकली शराब बनाने को लेकर पुलिस अधिकारियाें की जिम्मेदारी तय करने के बावजूद जिलेभर में कई जगह बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाई और खपाई जा रही है। रविवार रात को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नहरोई में नशे की गोलियों को पीसकर और उसमें नशे के इंजेक्शन मिलाकर नकली शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन


गांव के एक शख्स ने जब इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। बचाव में आए एक दूसरे ग्रामीण पर फायर झोंका गया। हमले के बाद घायल की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी ने मौके से नकली शराब के 52 पौवे बरामद किए हैं। मौके से फरार हुए आरोपी के विरुद्ध अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।         

गांव नहरोई के सतेंद्र सिंह के मुताबिक गांव के जुगेंद्र सिंह बीते कई सालों से गांव के बाहर नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहा था। कुछ समय पहले आबकारी विभाग ने भी आरोपी के यहां छापेमारी की थी लेकिन विभाग को मौके से कुछ नहीं मिला था। आरोपी जुगेंद्र ने अब अपने घर में ही नकली शराब बनाना शुरू कर दिया है। सतेंद्र सिंह के मुताबिक जुगेंद्र के गोरखधंधे के कारण गांव के कई युवाओं को नशे की बुरी लत लग चुकी है। रविवार शाम को जब सतेंद्र ने जुगेंद्र से अवैध कारोबार को गांव में न करने की बात कही तो वह बौखला गया।
विज्ञापन


दोनाें के बीच कहासुनी हुई तो आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और बचाव में आए गांव के गजेंद्र सिंह पर फायर झोंक दिया। हालांकि ग्रामीण हमले में बाल-बाल बच गया। सतेंद्र सिंह ने यूपी 100 को फोन किया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने सतेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी जुगेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी के विरुद्ध नकली शराब बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं, आरोपी जुगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें