फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दुकानदार पर हमला

Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
दुकानदार से हुई मारपीट के कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के जवाहर बाजार में सोमवार की शाम करीब 4 बजे मामूली कहासुनी के बाद एक दुकानदार और उसके लड़कों ने दूसरे पड़ोसी दुकानदार और उसके भाई, पिता पर लाठी, डंडा, चाकू, सरिया आदि से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जिससे दिनेश चंद्र गर्ग की आंख के नीचे चाकू लगने से घाव हो गया तथा तनुज को भी चोटें आईं हैं।

   घटना के बाद तमाम दुकानदार एकत्रित हो गए और हमलावर मौके से भाग गए। सैकड़ों दुकानदार पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को बताया। दीपक गर्ग पुत्र दिनेश चंद्र गर्ग निवासी रामलीला ग्राउण्ड सादाबाद ने थाने में पड़ोसी दुकानदार शरफुद्दीन व उसके तीन लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर दी है।

तहरीर में आरोप है कि उक्त लोगों ने एकराय होकर मेरे तथा मेरे पिता, भाई के ऊपर हमला बोलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। वहीं उक्त मामले में एक सपा नेता द्वारा पुलिस पर पीड़ितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया  जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें