फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के नाम पर वसूली का आरोप, हंगामा

Fri, 24 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम मेें शुक्रवार को कुछ मरीजों ने अल्ट्रासाउंड के नाम पर सौ रुपये की अवैध वसूली, दुर्व्यवहार  किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मरीजों          ने इसकी शिकायत सीएमओ से फोन पर भी की।

जिला अस्पताल में अवैध वसूली के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। कभी प्रसव कराने के नाम पर तो कभी अल्ट्रासाउंड के नाम पर मरीजों से अवैध रूप से रुपये लिए जाते हैं। शुक्रवार को अस्पताल में एक महिला मरीज से अल्ट्रासाउंड के नाम पर 100 रुपये की डिमांड किए जाने, न देने पर अल्ट्रासाउंड न करने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यह देख अन्य मरीजों में गुस्सा व्याप्त हो गया। मरीजों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद चिकित्सकों के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हो गए। वहीं कई मरीजों ने इसकी शिकायत सीएमओ से कर दी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक लिखित रूप से शिकायती पत्र नहीं मिला है, अगर शिकायती पत्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।                 हालांकि उन्होने इस मामले में जांच कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें