क्राइम डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
रेलवे टिकट में फर्जीवाड़े को लेकर सोमवार को आरपीएफ की एक टीम ने सादाबाद में फोटो स्टेट और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी की। छापे के दौरान टीम ने तहसील मोड़ स्थित एक फोटोग्राफी, फोटोस्टट की दुकान से एक कंप्यूटर जब्त कर एक युवक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के लिए आरपीएफ इस युवक को अपने साथ ले गई। आरपीएफ के छापे की खबर मिलते ही अन्य फोटोस्टेट दुकान संचालकों में हड़कंप मच रहा। चर्चा थी कि टीम ने किसी फर्जी रेलवे टिकट के मामले में यह कार्रवाई की है।