फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से मारपीट के बद आए पिता को दामाद ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


मुरसान के गांव खेड़ा बमराई में बेटियों से मारपीट की सूचना पर आए पिता को दामादों द्वारा पीटे जाने का आरोप है। इसे लेकर घायल पिता दोनों बेटियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली मुरसान पहुंचे थाना बल्देव के गांव छौली निवासी दुलीचंद्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी प्रियंका और प्रीति की शादी खेड़ा बरामई निवासी रंजीत और सुल्तान पुत्र सियाराम निवासी खेड़ा बरामई के साथ तीन वर्ष पहले की थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। आरोप है कि उसके बाद सुल्तान और रंजीत दहेज में कार की मांग करते हुए बेटियों का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को दोनों बेटियों को खूब पीटा गया। इस बात की सूचना प्रीति और प्रियंका ने अपने पिता को दे दी, जिस पर पिता गांव पहुंचे। आरोप है कि उसके साथ दोनों दामादों ने मारपीट कर दी, जिससे दुलीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर वह अपनी बेटियों को साथ लेकर मुरसान थाने पहुंचा। एसएचओ योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि घायल की मेडिकल जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें