न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति और उसके परिवार वाले के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक महिला को अपने पति के भतीजे से प्यार हो गया और अब वह उसी के साथ रह रही है, जबकि उसका पति और परिवार के लोगों को यह रिश्ता भा नहीं रहा है। उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है।
तीन चार दिन पहले महिला ने पति को तलाक देने और सुलह करने के बहाने बुलाया और अपने प्रति के साथ मिलकर पति और उसके परिजनों के साथ मारपीट की।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है। एसएचओ योगेश सिरोही ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है। कार्रवाई नहीं करने का आरोप गलत है।